ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर: क्या ब्रेन ट्यूमर से बच पाएगा अरमान?

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अपनी जानलेवा बीमारी से अभिरा को दूर रखने के लिए अरमान करेगा नकली याददाश्त खोने का नाटक, ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में बड़ा इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

अरमान और अभिरा की लंबे समय से प्रतीक्षित कोर्ट मैरिज आखिरकार होने वाली थी और पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। लेकिन तभी अचानक सबकुछ बदल जाता है।

लेटेस्ट एपिसोड में अरमान कोर्ट जाने से पहले अभिरा के लिए फूलों का गुलदस्ता लेने निकलता है। हालांकि रास्ते में वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ता है और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है। दूसरी तरफ, अभिरा को कुछ भी पता नहीं होता और वह अरमान के समय पर कोर्ट न पहुंचने से परेशान हो जाती है।

अस्पताल में होश आने के बाद अरमान सबसे पहले अपनी शादी छूट जाने की चिंता करता है। तभी डॉक्टर उसे बताते हैं कि उसे ब्रेन ट्यूमर है। यह खबर सुनकर अरमान पूरी तरह टूट जाता है।

इसी बीच, अरमान के बारे में पता चलते ही अभिरा भी अस्पताल पहुंच जाती है। अब अरमान की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे के बीच उसके और अभिरा के जीवन में बेहद भावुक दौर शुरू होने वाला है और उनकी शादी की तैयारियां अचानक रुक जाती हैं।

क्या अभिरा को भी अरमान की बीमारी के बारे में पता चल जाएगा?क्या अपनी बीमारी की वजह से अरमान अभिरा से शादी करने से इनकार कर देगा?