
अनुपमा: हसमुख और लीला की सालगिरह का जश्न लेकर आएगा नया मोड़, आने वाले एपिसोड में राही और अनुपमा दोनों के लिए भावुक पल देखने को मिलेंगे। परिवार के सामने अनुपमा की जगह प्रेम का साथ चुनने के बाद भी राही लगातार मानसिक दबाव का सामना कर रही है।
ख्याति समझती है कि राही प्रेम और अनुपमा के बीच फंसी हुई है और उसे उसकी मानसिक स्थिति की चिंता सताने लगती है। वहीं दूसरी ओर, अंश और प्रेरणा की कहानी भी नया मोड़ लेती नजर आएगी। दोनों अपने दिल की बात कहने से झिझक रहे हैं, जबकि अनुपमा और दिग्विजय उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। दिग्विजय यह भी साझा करता है कि अनुपमा ने ही उसे अतीत को भुलाकर आगे बढ़ना सिखाया था।
परिवार में इस बीच लीला और हसमुख की शादी की सालगिरह की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। अनुपमा दिल से चाहती है कि राही और प्रेम भी इस खुशी के मौके पर शामिल हों।
प्रीकैप में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम सालगिरह के जश्न में पहुंचकर लीला और हसमुख को सरप्राइज देते हैं। हालांकि, दोनों समारोह के दौरान अनुपमा को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं। यह देखकर परी भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।
अनुपमा, परी की हालत देखकर समझ जाती है कि वह राही को लेकर चिंतित है। अब लीला और हसमुख की सालगिरह का यह जश्न शाह परिवार के लिए कई भावुक और दिल छू लेने वाले पल लेकर आने वाला है।