ये रिश्ता क्या कहलाता है: शादी के दिन गायब हुआ अरमान, अभिरा की खुशियां पलभर में बदलीं डरावने सपने में!!

YRKKH: दुल्हन बनी अभिरा करती रही इंतजार, अरमान के लापता होने से पोद्दार परिवार में मची हलचल, ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और अरमान की जिंदगी एक बड़े झटके से गुजरने वाली है। जिस दिन का दोनों को लंबे समय से इंतजार था, वही दिन उनके लिए डर, बेचैनी और अनगिनत सवाल लेकर आने वाला है।

अभिरा खूबसूरत दुल्हन बनकर रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचती है, जहां उसे अरमान का बेसब्री से इंतजार होता है। दूसरी ओर, पूरा पोद्दार परिवार भी शादी की औपचारिकताएं पूरी होते देखने के लिए उत्साहित होकर वहां मौजूद रहता है।सारी तैयारियां पूरी हो चुकी होती हैं और सभी को लगता है कि आखिरकार अभिरा और अरमान अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने वाले हैं।

लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता है, अरमान वहां नहीं पहुंचता। शुरुआत में परिवार को लगता है कि शायद वह अभिरा के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर रहा होगा, क्योंकि पूरे दिन वह उसे खास सरप्राइज देता रहा था।मगर जल्द ही खुशी चिंता में बदल जाती है, क्योंकि अरमान का कहीं कोई पता नहीं चलता।

आखिर अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन अरमान के साथ क्या हुआ?तनाव तब और बढ़ जाता है जब अभिरा अरमान को फोन करती है और फोन किसी अनजान व्यक्ति द्वारा उठाया जाता है। फोन पर हुई बातचीत अभिरा को बुरी तरह डरा देती है।

बिना समय गंवाए वह रजिस्ट्रार ऑफिस से तुरंत निकल जाती है। उसकी घबराहट देखकर पूरा पोद्दार परिवार हैरान रह जाता है और समझ नहीं पाता कि आखिर उसे क्या पता चला है।

उधर परिवार को यकीन नहीं होता कि अरमान अपनी शादी जैसे महत्वपूर्ण मौके को जानबूझकर मिस कर सकता है। उसके अचानक गायब होने से सभी को किसी बड़ी अनहोनी का डर सताने लगता है।रिपोर्ट्स और अटकलों के मुताबिक, अरमान किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकता है और संभव है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हो।

अगर यह सच साबित होता है, तो अभिरा की जिंदगी की सबसे कठिन परीक्षा शुरू होने वाली है, जहां उसे अरमान का साथ देने और इस मुश्किल दौर से लड़ने की ताकत जुटानी होगी।

आने वाले एपिसोड्स में सस्पेंस, इमोशनल ड्रामा, चौंकाने वाले ट्विस्ट और दिल तोड़ देने वाले पल देखने को मिलेंगे, क्योंकि अरमान के गायब होने का रहस्य धीरे-धीरे सामने आएगा।