जाने अनजाने हम मिले: रीत ने खोया अपना अजन्मा बच्चा, शारदा की साजिश ने उजाड़ दी उसकी दुनिया!!

जाने अनजाने हम मिले: राघव को जिम्मेदार ठहराएगी रीत, शारदा की चाल से बढ़ेंगी दोनों के बीच दूरियां, जाने अनजाने हम मिले के आने वाले एपिसोड्स में एक बेहद दर्दनाक और भावुक मोड़ देखने को मिलेगा। मां बनने का सपना देख रही रीत की खुशियां पलभर में बिखर जाएंगी, जब वह अपने अजन्मे बच्चे को खो देगी।

जिस घर में नए मेहमान के आने की खुशियां मनाने की तैयारियां हो रही थीं, वहां अचानक मातम और दुख का माहौल छा जाएगा। अपने बच्चे को खोने की खबर सुनकर रीत पूरी तरह टूट जाएगी। जो मां अपने बच्चे की पहली आवाज सुनने का सपना देख रही थी, वह अब गहरे दुख और दर्द में डूब जाएगी।

उसकी तकलीफ तब और बढ़ जाती है जब कीर्ति की मां उसके सामने आकर उसे अपने पुराने श्राप की याद दिलाती है। उनके कठोर शब्द रीत के जख्मों को और गहरा कर देते हैं।

क्या राघव फिर से जीत पाएगा रीत का भरोसा?इस पूरी घटना के बाद एक सवाल सभी को परेशान करेगा—जब रीत को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब राघव उसके साथ क्यों नहीं था?

दरअसल, हादसे के समय राघव एक महत्वपूर्ण मीटिंग में व्यस्त था। यही बात रीत के मन में उसके प्रति गुस्से और नाराजगी की सबसे बड़ी वजह बन जाती है।रीत को पूरा विश्वास है कि अगर राघव उस समय उसके साथ होता, तो शायद उनका बच्चा बच सकता था। वह इस घटना को किस्मत का खेल मानने से इनकार कर देती है और सीधे-सीधे राघव को इस दुखद हादसे का जिम्मेदार ठहराती है।

रीत के आरोप सुनकर राघव भी अंदर से टूट जाता है, क्योंकि कहीं न कहीं उसे खुद भी इस बात का अपराधबोध होता है कि वह उस मुश्किल समय में अपनी पत्नी के साथ नहीं था।

दूसरी ओर, शारदा चुपचाप अपनी जीत का जश्न मना रही होती है। उसका सबसे बड़ा मकसद रीत और राघव को अलग करना था, और यह दुखद घटना उसे अपने लक्ष्य के और करीब ले आती है।

जो प्यार और भरोसा कभी रीत और राघव को एक-दूसरे से जोड़ता था, वही अब धीरे-धीरे कड़वाहट और दूरियों में बदलने लगता है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को भावुक टकराव, दिल तोड़ देने वाले पल, चौंकाने वाले खुलासे और जबरदस्त पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा।

वहीं राघव एक तरफ सच्चाई जानने की कोशिश करेगा और दूसरी तरफ अपनी शादी को टूटने से बचाने के लिए संघर्ष करता नजर आएगा।