उड़ने की आशा: अपने ही घर में पराया महसूस करेगी सायली, परेश की तबीयत बिगड़ने का ठीकरा भी उसी पर फोड़ेगी रेणुका!!

उड़ने की आशा: पारिवारिक संकट के बीच सायली पर फिर बरसी रेणुका, सचिन बना उसका सबसे बड़ा सहारा, उड़ने की आशा के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त भावनात्मक ड्रामा देखने को मिलेगा। सायली को एक बार फिर अपने ही परिवार से ठुकराए जाने का दर्द झेलना पड़ेगा। परेश की अचानक बिगड़ती तबीयत से पूरा परिवार परेशान हो जाएगा, लेकिन मुश्किल समय में एकजुट होने के बजाय पुराने आरोप फिर से रिश्तों में दरार पैदा करेंगे।

जब परेश को सीने में तेज दर्द होता है, तो घर में हड़कंप मच जाता है। सचिन तुरंत अपने पिता की मदद के लिए आगे आता है और उन्हें इलाज दिलाने में जुट जाता है। वहीं सायली भी परिवार का साथ देने और स्थिति संभालने की पूरी कोशिश करती है।

लेकिन रेणुका उसकी चिंता और मदद को नजरअंदाज कर देती है। इतना ही नहीं, वह एक बार फिर सारी परेशानियों के लिए सायली को जिम्मेदार ठहराने लगती है।रेणुका का मानना है कि सायली के घर में आने के बाद से ही परिवार पर मुसीबतों का साया मंडरा रहा है। उसकी कड़वी बातें सायली को अंदर तक तोड़ देती हैं, क्योंकि वह महीनों से परिवार का प्यार और भरोसा जीतने की कोशिश कर रही है।

लगातार लग रहे आरोपों के कारण सायली खुद को अकेला और इमोशनली बेहद थका हुआ महसूस करने लगती है। क्या बार-बार के आरोपों से तंग आकर घर छोड़ देगी सायली?दूसरी तरफ सचिन, रेणुका की सोच का खुलकर विरोध करता है। उसे लगता है कि अंधविश्वास परिवार में बेवजह दूरियां बढ़ा रहा है। वह सायली को अकेले नहीं छोड़ना चाहता और हर कदम पर उसका साथ देता है।

सचिन का समर्थन इस मुश्किल दौर में सायली की सबसे बड़ी ताकत बन जाता है। हालांकि, बढ़ते तनाव के बीच सायली के मन में भी सवाल उठने लगते हैं कि कहीं उसकी मौजूदगी सच में परिवार के लिए परेशानी का कारण तो नहीं बन रही। रेणुका की लगातार बातें उसका आत्मविश्वास कमजोर कर सकती हैं और उसे कोई बड़ा फैसला लेने पर मजबूर कर सकती हैं।

परिवार का एक बड़ा राज भी आने वाला है सामनेइसी बीच परिवार के अंदर एक और बड़ा रहस्य धीरे-धीरे आकार ले रहा है। हाल ही में परेश को रेणुका, तेजस और मंदीरा से जुड़े किसी आर्थिक मामले पर शक हुआ था।अब अगर परेश पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है, तो वह इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश करेगा और उन राज़ों से पर्दा उठा सकता है जिन्हें अब तक छिपाकर रखा गया है।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशनल टकराव, पारिवारिक विवाद, छिपे हुए रहस्य और दमदार ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां सायली अपनी इज्जत और आत्मसम्मान बचाने की लड़ाई लड़ेगी, जबकि सचिन हर मुश्किल में उसके साथ खड़ा नजर आएगा।