
अनुपमा: परी बताएगी अनुपमा को राही की बीमारी का सच, राही की सुरक्षा के लिए अनुपमा अपने सपनों की कुर्बानी देने का फैसला कर सकती है। आने वाले एपिसोड में राही और अनुपमा की जिंदगी में बड़ा इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। राही की तबीयत की चर्चा कोठारी हाउस में शुरू हो जाती है, जब प्रेम और वसुंधरा को उसकी बीमारी के बारे में पता चलता है।
जहां ख्याति समझाने की कोशिश करती है कि राही केवल हार्मोनल इम्बैलेंस से जूझ रही है, वहीं वसुंधरा उसकी बात मानने से इनकार कर देती है और सारा दोष राही पर डाल देती है। राही की हालत के बारे में जानकर प्रेम भी हैरान रह जाता है।
वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा और दिग्विजय लगातार अंश और प्रेरणा को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। दोनों की बढ़ती दोस्ती सबका ध्यान खींचती है और दोनों परिवार उम्मीद करने लगते हैं कि अंश और प्रेरणा एक-दूसरे के साथ खुशियां पाएंगे।
पेशेवर जीवन में भी अनुपमा को एक और झटका लगता है, जब उसे पता चलता है कि उसके कैफे का नाम फूड कार्निवल प्रतियोगिता के लिए रजिस्टर ही नहीं हुआ है। अंश को इसमें कुछ गड़बड़ी का शक होता है। सच जानने के लिए अनुपमा दिग्विजय के साथ ऑफिस जाने का फैसला करती है।
अनुपमा हसमुख और लीला की सालगिरह का जश्न मनाती है और उम्मीद करती है कि राही और प्रेम भी समारोह में शामिल होंगे। राही और प्रेम पार्टी में पहुंचते हैं, लेकिन अनुपमा को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं। यह देखकर परी भावुक हो जाती है और रो पड़ती है।
अनुपमा समझ जाती है कि परी राही को लेकर परेशान है। इसके बाद कहानी में और भी इमोशनल मोड़ देखने को मिलेंगे। राही की सुरक्षा और खुशी के लिए अनुपमा अपने सपनों का त्याग करने का बड़ा फैसला भी ले सकती है।