एडवोकेट अंजलि अवस्थी: आरती का माँ अंजलि के लिए रेस्क्यू मिशन, राघव और चंद्रभान की साजिश शुरू!!

एडवोकेट अंजलि अवस्थी : आरती ने अंजलि (श्रितमा मित्रा) को बचाने का बीड़ा उठाया, राघव और चंद्रभान की साजिश के खिलाफ छेड़ी जंग। स्टार प्लस का लोकप्रिय डेली सोप ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आया है।

अंजलि और पंकज, अमन मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास रवि नाम का एक चश्मदीद गवाह भी था, लेकिन युवराज ने उस पर हमला करवाया। अंजलि गुस्से से आग बबूला हो जाती है और हिटमैन को पकड़ने की कोशिश करती है, लेकिन हालात और बिगड़ जाते हैं जब हिटमैन की मौत हो जाती है। इस बीच, पंकज चंद्रभान की ब्लैकमेलिंग का शिकार हो जाता है।

पंकज और अंजलि के लिए नई मुसीबतें शुरू।पंकज, अंजलि के खिलाफ रेड ट्रैप बिछाता है और उसे गिरफ्तार भी करवा देता है। अब आरती अपनी माँ को बचाने के लिए आगे आती है। आरती और अंजलि के बीच मतभेद जरूर हैं, लेकिन दोनों माँ-बेटी हैं। आरती हर मुश्किल का सामना करते हुए अपनी माँ को छुड़ाने निकलती है।

क्या यह मिशन आरती को राघव, युवराज और चंद्रभान ठाकुर का असली चेहरा दिखाएगा?आगे की रोमांचक अपडेट्स के लिए बने रहें सिर्फ tellyexpress.com पर।