
एडवोकेट अंजली अवस्थी : अंजली (श्रीतमा मित्रा) का राघव राजपूत को सीधा वार्निंग, अब होगी चौंकाने वाली वापसी, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजली अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। अंजली अब दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी है और अपने पुराने अंदाज़ में लौट आई है। अंजली खुद को मज़बूत महसूस कर रही है और उसे याद आ रहा है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ।
अंजली अब अपनी बेटी आरती की हिफाज़त करने और अमन के अपराधियों से लड़ने के लिए तैयार है। साथ ही उसने पदमा का केस भी उठाने का फ़ैसला कर लिया है। अंजली का राघव राजपूत और युवराज ठाकुर को खुला चैलेंज, अंजली गुप्त तरीके से राघव राजपूत को फोन करती है और उसे सीधा चुनौती देती है कि हार के लिए तैयार हो जाए।
अंजली कहती है कि वह जाकर पता लगाए कि असल में उसके खिलाफ लड़ने वाली है कौन।राघव राजपूत हैरान हो जाता है और भजन को आदेश देता है कि पता लगाओ कौन पदमा का केस लड़ रहा है। वहीं उसके दिमाग में अतीत की अंजली के साथ भिड़ंत की झलकें ताज़ा हो जाती हैं, जिससे वह घबरा जाता है।
क्या होगा जब राघव राजपूत कोर्ट में अंजली अवस्थी को देखेगा? क्या वह इस लड़ाई को आगे बढ़ा पाएगा या सब कुछ उसके हाथ से निकल जाएगा?आगे की धमाकेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम से।