एडवोकेट अंजलि अवस्थी : राघव ने कराया वेद और आरती का विवाह, अंजलि ने मचाई तबाही!!

एडवोकेट अंजलि अवस्थी : राघव ने रची वेद (पुनीत चौकसी) और आरती (श्रितमा मित्रा) की शादी की साजिश, अंजलि और काली के धमाके ने रोका विवाह, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजलि अवस्थी कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आने वाला है।

अंजलि और आरती का खेल अब और खतरनाक हो गया है। पहली बार आरती अपनी माँ अंजलि के खिलाफ खड़ी है। राघव और साधिका, आरती के गुस्से को और भड़का रहे हैं और अब राघव आरती से कहता है कि वह उसकी शादी खुद करवाएगा।

वेद और आरती की शादी में मचा हंगामा, राघव दावा करता है कि वेद और काली की शादी कानूनी नहीं है, इसलिए वेद और आरती की शादी हो सकती है। इसी के चलते वह विवाह की तैयारियाँ करता है। जी हाँ, राघव वेद और आरती की शादी की योजना बनाता है लेकिन बीच में अंजलि और काली एंट्री मारकर इस शादी पर पानी फेर देते हैं।

अंजलि हवन कुंड पर पानी डालकर सारे विवाह संस्कार बिगाड़ देती है। आरती यह देखकर आहत होती है जबकि काली के चेहरे पर खुशी होती है।आगे की मजेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए tellyexpress.com से।