एडवोकेट अंजली अवस्थी : वेद का फूलों से सजा प्यार भरा प्रपोज़ल आरती के लिए, काली ने तय किया आरती की मौत का वक्त!!

एडवोकेट अंजली अवस्थी : वेद (पुनीत चौकसे) घुटनों पर बैठकर करेगा आरती (श्रितमा मित्रा) को प्रपोज़, काली ने शुरू किया मौत का काउंटडाउन, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजली अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।

वेद आरती से प्यार करता है और अब काली ने उसके सामने एक सौदा रखा है। वेद के पास सिर्फ यही मौका है कि वह आरती को अपना बना सके। वेद आरती से अपने केस को छोड़कर उसका प्यार कबूल करने की गुज़ारिश करता है, लेकिन आरती साफ़ इंकार कर देती है क्योंकि वह अपने माता-पिता के गुनहगारों को बेनकाब करना चाहती है।

आरती के लिए वेद का घुटनों पर प्रपोज़लआरती अपने मिशन पर फोकस्ड है, तभी वेद ढेर सारे फूलों और एक प्यार भरे प्रपोज़ल के साथ एंट्री करता है। आरती पल भर के लिए इस नज़ारे में खो जाती है लेकिन फिर खुद को इस सपनों जैसी मोहब्बत से बाहर निकाल लेती है।

आरती वेद और उसके प्यार को ठुकरा देती है और वहां से चली जाती है। वहीं काली अपने मिशन पर अड़ी हुई है, वह राघव से कहती है कि आरती की मौत का काउंटडाउन शुरू कर दो। काली बस आरती के राजपूत हाउस में कदम रखने का इंतज़ार कर रही है और उसके बाद हालात और भी बिगाड़ने के लिए तैयार है।

क्या वेद काली की इस विनाशकारी चाल से आरती को बचा पाएगा? आगे और क्या ड्रामा होने वाला है?