एडवोकेट अंजलि अवस्थी : रमेश भाई पटेल ने अंजलि और अमन की मुलाकात कराने की ठानी, सामने आने वाला है छिपा सच!!

एडवोकेट अंजलि अवस्थी : अंजलि (श्रितमा मित्रा) ने दावों पर उठाए सवाल, वहीं साक्षी अमन को वापस लाने पर अड़ी, एडवोकेट अंजलि अवस्थी में कहानी अब एक बेहद भावनात्मक और ड्रामे से भरपूर मोड़ की ओर बढ़ रही है, जहां रमेश भाई पटेल अंजलि और अमन को फिर से मिलाने के लिए बड़ा कदम उठाते हैं।

उन्हें लगता है कि अब समय आ गया है कि अंजलि सच का सामना करे और अमन से मिलने के लिए तैयार हो जाए। इस पल को खास बनाने के लिए वह पद्मा से कहते हैं कि अंजलि को एक सुहागन की तरह तैयार किया जाए।

यह पूरा प्लान अंजलि को अंदर तक हिला देता है। वह उलझन और सदमे में पड़ जाती है क्योंकि इतने लंबे समय बाद अमन के लौट आने की बात को वह आसानी से स्वीकार नहीं कर पा रही।

पद्मा अंजलि को समझाने की कोशिश करती है और उससे कहती है कि जो कुछ हो रहा है उस पर भरोसा करे। लेकिन अंजलि भावनाओं में बहने के बजाय अपने फैसले पर अडिग रहती है।वह साफ कहती है कि बिना सबूत के वह किसी भी बात पर विश्वास नहीं करेगी। उसकी हिचकिचाहट यह दिखाती है कि अतीत का दर्द अभी भी उसके दिल में ताजा है और वह इतनी बड़ी सच्चाई को अपनी आंखों से देखे बिना मानने के लिए तैयार नहीं है।

अमन की नई पहचान बनी अंजलि के लिए सबसे बड़ी मुश्किलकहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब खुलासा होता है कि अमन ने अपनी शक्ल पूरी तरह बदल ली है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद उसका चेहरा पहले जैसा नहीं रहा, जिससे अंजलि के लिए उसे पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है।

यही बात हालात को और जटिल बना देती है, क्योंकि आमने-सामने की मुलाकात भी शायद अंजलि को यकीन दिलाने के लिए काफी न हो।रमेश भाई पटेल हालांकि पूरी तरह आत्मविश्वास में हैं। उनका मानना है कि अमन की मौजूदगी और कुछ जरूरी दस्तावेज ही सच साबित करने के लिए काफी होंगे।

साक्षी भी इस योजना का समर्थन करती है और अंजलि को एक मौका देने के लिए समझाती है।इसके बावजूद अंजलि अब भी असमंजस में है और अपने आसपास हो रही हर बात पर सवाल उठाती रहती है।

आने वाले एपिसोड्स में देखने को मिलेगा कि क्या अंजलि आखिरकार अमन से मिलने के लिए तैयार होगी और क्या वह उसकी बदली हुई पहचान के बावजूद उसे स्वीकार कर पाएगी।अपने पसंदीदा शोज़ से जुड़ी और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें सिर्फ tellyexpress.com के साथ।