
एडवोकेट अंजलि अवस्थी : अंजलि और आरती (श्रितमा मित्रा) की मां-बेटी की दूरी खत्म करने के लिए वेद (पुनीत चौकसी) का बड़ा फैसला, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजलि अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।
अंजलि और आरती वेद को लेकर आमने-सामने हैं। अंजलि काली के लिए न्याय चाहती है, जबकि आरती वेद के प्रति अपने प्यार का दावा करती है। आरती और अंजलि के बीच यह खींचतान जारी है और आरती आहत है कि उसे अपनी मां का प्यार नहीं मिल पा रहा।वेद भी इस हालात के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है और जानता है कि आरती अपनी मां अंजलि को बहुत याद करती है।
इसलिए वह आखिरकार एक चौंकाने वाला कदम उठाने का फैसला करता है। वेद ने किया प्यार कुर्बान, मां-बेटी को मिलाने की ठानीयकीन नहीं होगा, लेकिन वेद प्यार से पीछे हटने का फैसला करता है और सिर्फ आरती की खुशी के लिए काली को पत्नी के रूप में स्वीकार करने को तैयार हो जाता है।
वेद अंजलि से मिलने जाता है, हाथ जोड़कर उससे आग्रह करता है कि वे अपनी बेटी को पूरे दिल से अपनाएं और वह खुद पीछे हट जाएगा। वेद एक इमोशनल पल में कहता है कि वह आरती को यह नहीं चुनने देगा कि उसे प्यार चाहिए या मां, इसलिए वह खुद अपनी मोहब्बत कुर्बान कर रहा है।
अब कहानी में आगे कौन-सा धमाका और तूफान आने वाला है?और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें, सिर्फ़ tellyexpress.com!!