अनुपमा : बापूजी की जान पर बनी संकट, अनुपमा ने प्रकाश भाऊ को खुली चुनौती दी!!

अनुपमा : बापूजी की हालत नाज़ुक, अनुपमा ने सोनू राठौड़ को पकड़ने का उठाया बीड़ा, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप अनुपमा कहानी में बड़ा मोड़ लाने जा रहा है। अनुपमा और उनकी गर्ल गैंग ट्रिप पर निकली हैं और इस समय सारीता ताई के गाँव में ठहरी हुई हैं। यहीं से असली ड्रामा शुरू होता है। अनुपमा इस दौरान समर की मौजूदगी महसूस करती हैं। शुरुआत में वह समझ नहीं पातीं, लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ जाती है।

उन्हें पता चलता है कि समर का कातिल सोनू राठौड़ असल में प्रकाश भाऊ का भतीजा और गुंडा है। अनुपमा उसे सज़ा दिलाने की ठान लेती है और प्रकाश भाऊ को खुली चुनौती देती है। वह गाँव में उसकी सत्ता हिलाने के लिए तैयार हो जाती है।

इधर शाह परिवार में बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। बापूजी की तबियत अचानक बिगड़ जाती है। उनका बीपी गिर जाता है और वह बेहोश हो जाते हैं। प्रेम और अंश घबरा जाते हैं और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाते हैं। डॉक्टर अंश और प्रेम को चेतावनी देता है कि अगर अब ध्यान नहीं दिया गया तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

अंश अनुपमा को बताने का फैसला करता है, लेकिन बापूजी उसे रोक देते हैं। वह कहते हैं कि वे अपनी गलती से अनुपमा की ट्रिप खराब नहीं होने देंगे और दवाइयाँ समय पर लेने का वादा करते हैं। अब अंश, प्रेम और पराग तय करते हैं कि वे शाह हाउस में रहकर बापूजी की देखभाल करेंगे। आगे अनुपमा के लिए क्या नया तूफान इंतज़ार कर रहा है, यह देखना दिलचस्प होगा।