
अनुपमा: दिग्विजय करेगा अनुपमा को सवी के कैफे का मालिक घोषितआने वाले ट्रैक में अनुपमा, दिग्विजय और अनुज के बीच के कनेक्शन पर फोकस किया जाएगा। जैसा कि प्रीकैप में दिखाया गया, दिग्विजय बताता है कि अनुज ने सवी की मदद की थी और कैफे शुरू करने के लिए उसे चेक दिया था।
यह सच जानकर अनुपमा हैरान रह जाती है, क्योंकि उसे पता चलता है कि अनुज सवी के सपने से जुड़ा हुआ था।दिग्विजय यह भी कहता है कि सवी के कैफे पर अनुपमा का भी हक है। इससे अनुपमा के लिए एक नई जिम्मेदारी सामने आ सकती है, क्योंकि वह अनुज की वजह से इस कैफे से जुड़ाव महसूस कर सकती है।
वहीं दूसरी तरफ, दिग्विजय अभी भी भावुक है और घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो सकते हैं। दूसरी ओर, राही की कहानी में भी बड़ा मोड़ आने वाला है, जब उसे एक महिला का फोन आता है, जो दावा करती है कि राही कंपनी की को-फाउंडर और पार्टनर है।
यह खबर राही की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है और कोठारी परिवार के साथ उसके रिश्तों को भी प्रभावित कर सकती है।
आने वाली कहानी में अनुपमा सवी के कैफे को बचाने की कोशिश करती नजर आएगी, लेकिन राही और प्रेम किसी के साथ मिलकर उसके इस सपने को तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं।