अनुपमा : माही और गौतम के तलाक से अनुपमा की जिंदगी में आएगा तूफान!!

अनुपमा: माही बनेगी अनुपमा की नई परेशानी। अनुपमा अब अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार है। राही और कोठारी परिवार से मिले तानों और आरोपों के बाद उसने फैसला कर लिया है कि वह अब रुकने वाली नहीं है। अनुपमा जल्द ही अपने कैफे की शुरुआत पर ध्यान देगी और अनुज के सपने को पूरा करेगी। इस मुश्किल समय में दिग्विजय हर कदम पर उसका साथ दे रहा है।

दूसरी तरफ, कोठारी हाउस में मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। माही ने गौतम को कानूनी नोटिस भेज दिया है, जिससे पूरा परिवार हैरान रह गया है। वसुंधरा को लगता है कि अनुपमा, माही का साथ देकर परिवार से बदला लेने की कोशिश कर रही है। गुस्से में आकर वह गौतम के साथ मिलकर अनुपमा का कैफे शुरू होने से पहले ही बर्बाद करने की योजना बनाती है।

समय के साथ राही की नफरत भी अनुपमा के लिए बढ़ती जाएगी। प्रेम उसे समझाने की कोशिश करेगा, लेकिन राही यही मानती रहेगी कि अनुपमा ने उससे कभी प्यार नहीं किया। वहीं दूसरी ओर, अनुपमा बिना किसी से उम्मीद रखे मजबूत बने रहने और आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है।

आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि क्या अनुपमा वसुंधरा और गौतम की साजिशों से अपने सपनों के कैफे को बचा पाएगी या नहीं।