
अनुपमा: प्रेम ने अनुपमा (रूपाली गांगुली) के चरित्र का किया बचाव, जबकि राही (अद्रिजा रॉय) अपनी जिंदगी के हर दर्द के लिए मां को ठहरा रही है जिम्मेदार‘, अनुपमा’ के आने वाले ट्रैक में दर्शकों को जबरदस्त भावनात्मक ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि कोठारी हाउस में अनुपमा को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी वसुंधरा अनुपमा को दोष देना बंद नहीं करती और एक बार फिर परिवार के सामने उसके चरित्र पर सवाल उठाने लगती है।
वसुंधरा लगातार अनुपमा के खिलाफ बोलती है और सबको यह यकीन दिलाने की कोशिश करती है कि उनके आसपास हो रही हर परेशानी की वजह वही है। लेकिन इस बार प्रेम चुप नहीं रहता। वह खुलकर अनुपमा का समर्थन करता है और परिवार से कहता है कि भले ही वह कुछ कारणों से उससे नाराज हो, लेकिन किसी को भी उसके चरित्र का अपमान करने का हक नहीं है क्योंकि वह अच्छी तरह जानता है कि अनुपमा कैसी इंसान है।
प्रेम की बातें सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं क्योंकि मुश्किल समय में वह उन गिने-चुने लोगों में शामिल हो जाता है जो अनुपमा के साथ खड़े हैं।हालांकि, घर में अनुपमा का नाम सुनते ही राही का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह साफ तौर पर प्रेम से कहती है कि अब वह अनुपमा से जुड़ी कोई बात सुनना नहीं चाहती। राही भावुक होकर कहती है कि उसकी मां की जिंदगी में उसकी कभी कोई अहमियत नहीं थी और उसे लगता है कि अनुपमा ने उसे बचपन में भी छोड़ दिया था और अब फिर से छोड़ दिया है।
अनुज की तस्वीर के सामने रो पड़ी अनुपमा, राही के साथ टूटते रिश्ते ने किया बेबसवहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में अनुपमा को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं होती कि कोठारी हाउस में उसके बारे में क्या बातें हो रही हैं। वह अनुज की तस्वीर के सामने खड़ी होकर भावुक हो जाती है और टूटकर रोने लगती है।
अनुपमा आंसुओं के साथ अनुज की तस्वीर से बात करती है और कहती है कि अगर वह आज उसके साथ होता, तो वह उसका दर्द समझता और राही को सही तरीके से सब समझा पाता।
राही के दिल में अपने लिए बढ़ती नफरत को याद करके अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है। अपनी बेटी से इतना प्यार करने के बावजूद दोनों के बीच बढ़ती दूरी उसे बेबस महसूस कराती है। आने वाले ट्रैक में मां-बेटी के रिश्ते में बढ़ती दरार के साथ कई भावुक टकराव और दिल तोड़ देने वाले पल देखने को मिलेंगे।
अपने पसंदीदा शोज़ से जुड़ी और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।