अनुपमा: प्रेम ने अनुपमा को बर्बाद करने की कसम खाई, प्रेम ने श्रुति की मदद से अनुपमा को पूरी तरह खत्म करने का बनाया प्लान!!

आने वाले ट्रैक में लीला एक बार फिर अनुपमा से सवाल करती है और कहती है कि अगर वह नए पुरुषों के साथ काम करती रही तो समाज उस पर उंगली उठाएगा। लेकिन अनुपमा अपने फैसले पर अडिग रहती है और साफ कहती है कि उसे समाज की परवाह नहीं है। वह तय कर लेती है कि वह हर हाल में अपना कैफे खोलेगी, चाहे लोग कुछ भी सोचें।

दूसरी तरफ, प्रेम अनुपमा के खिलाफ सख्त रुख अपनाता है। वह उसे कहता है कि जब उसे अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है, तो वह यह सुनिश्चित करेगा कि उसका कैफे सफल न हो पाए। वह साफ इशारा देता है कि अब उसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है। प्रेम यह भी कहता है कि जल्द ही उसकी जिंदगी में एक तूफान आने वाला है, जिससे उसकी नाराजगी साफ दिखाई देती है।

श्रुति की मौजूदगी इस पूरे मामले को और प्रभावित कर रही है, क्योंकि वह फूड बिज़नेस पर ध्यान दे रही है और राही व प्रेम के करीब बनी हुई है। वहीं वसुंधरा भी श्रुति का इस्तेमाल कर अनुपमा से बदला लेने की कोशिश कर रही है। वह श्रुति के जरिए अनुपमा के खिलाफ खेल बदलने का फैसला करती है।

हालांकि, अनुपमा अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस रहती है। परिवार के सवालों और प्रेम के तीखे शब्दों के बावजूद वह पीछे नहीं हटती।

अब अनुपमा और प्रेम के बीच टकराव और भी तेज होने वाला है, क्योंकि दोनों अपनी-अपनी योजनाओं के साथ फूड बिज़नेस में आगे बढ़ रहे हैं।