अनुपमा: वसुंधरा बदला लेने के लिए अनुपमा के कैफे को बर्बाद करने की कसम खाएगी!!

अनुपमा: वसुंधरा अनुपमा के कैफे में आग लगा देगी। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में राही और अनुपमा के बीच बढ़ती दूरी दिखाई जाएगी, जो उनके बड़े झगड़े के बाद और गहरी हो जाएगी। थप्पड़ वाली घटना के बाद राही अंदर से पूरी तरह टूट जाएगी। वह प्रेम से कहेगी कि वह कभी भी अनुपमा की पहली प्राथमिकता नहीं बन सकती।

दूसरी तरफ, अनुपमा सावी और अनुज के सपने को पूरा करने के लिए कैफे की तैयारियों में खुद को व्यस्त रखेगी। वह फैसला करेगी कि अब समाज या परिवार के लोग उसे जिंदगी में आगे बढ़ने से नहीं रोक पाएंगे।

लेकिन अनुपमा की मुश्किलें तब और बढ़ जाएंगी जब किंजल उसे बताएगी कि माही ने गौतम को तलाक का नोटिस भेज दिया है। इसके बाद कोठारी परिवार एक बार फिर अनुपमा पर परिवार का रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाएगा।

वसुंधरा गुस्से में आकर गौतम के साथ मिलकर अनुपमा के कैफे के खिलाफ साजिश रचेगी। वह कैफे की ओपनिंग से पहले ही उसे बर्बाद करने का फैसला करेगी।

वहीं थप्पड़ की घटना के बाद राही और अनुपमा के बीच तनाव लगातार बना रहेगा। दिग्विजय और कुछ परिवार वाले अनुपमा का साथ देंगे, जबकि बाकी लोग उसके फैसलों और दिग्विजय के साथ उसकी दोस्ती पर सवाल उठाते रहेंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा राही, लीला, पाखी और परितोष का सामना कैसे करेगी। इसका जवाब तो आने वाला वक्त ही देगा।