क्या आप कुमकुम भाग्य को मिस करते हो? तो आपको रणबीर और प्राची के रोमांटिक लम्हे मिस नहीं करने चाहिए!

कुमकुम भाग्य रिटेन अपडेट, स्पॉइलर, अपकमिंग स्टोरी, लेटेस्ट न्यूज, गॉसिप एंड अपकमिंग एपिसोड

शो कुमकुम भाग्य ज़ी टीवी का सबसे लंबा चलने वाला शो है। वर्तमान कहानी रणबीर और प्राची पर केंद्रित है जो एक दूसरे के लिए अपनी भावनाओं से संघर्ष कर रहे हैं।
इससे पहले हमने देखा कि चौबे रणबीर को अपनी प्यारी बेटी माया से शादी करने के लिए रणबीर को मजबूर करता है क्योंकि वह इस गलतफहमी में है कि रणबीर माया से प्यार करता है। यहां तक ​​कि जब रणबीर उसे समझने की कोशिश करता है कि वह माया से प्यार नहीं करता तो भी चौबे जिद पर अड़ा रहता है। परन्तु इन सब के बीच रणबीर  प्राची के प्रति अपने प्यार को कबूल करता हैं और उसे प्रपोज करता हैं जबकि प्राची भी रणबीर के प्रति अपनी भावनाओं से झुंझ रही होती हैं। 

चूंकि शो COVID -19 के प्रकोप के कारण ब्रेक पर हैं  इसलिए यहां हम आपको रणबीर और प्राची की कुछ मनमोहक स्मृतियों   में ले जा रहे हैं।

1. केवल प्राची की खुशी मायने रखती है।

एक दिन प्राची को जब किसी वजह से पल्लवी डांटती है। तो प्राची दुखी हो जाती हैं और रणबीर उसे खुश करने का फैसला करता  है क्योंकि वह प्राची को उदास नहीं देख सकता है, इसलिए वह प्राची को अपनी पसंदीदा आइसक्रीम की दुकान पर ले लाता है। प्राची रणबीर से एक दौड़ प्रतियोगिता के लिए कहती है क्योंकि वह हमेशा प्रतियोगिता जीतती है फिर दोनों दौड़ शुरू करते हैं। रणबीर अपनी मर्जी से प्राची से हार जाता है। और प्राची खुशी से भर जाती है क्योंकि वह उस पर जीत जाती है। रणबीर सोचता है कि प्राची की खुशी के लिए वह सैकड़ों बार भी उससे हर  सकता है क्योंकि उसकी खुशी प्राची की खुशी में है।

2. रणबीर और प्राची एक ही कमरे में बंद हैं।

जब प्राची और रणबीर माया का एक कन्फेशन वीडियो बना रहे होते हैं तो वे दोनों गलती से लाइब्रेरी में बंद हो जाते हैं। प्राची दरवाजा खोलने के लिए संघर्ष करती हैं जबकि रणबीर उत्साहित महसूस कर रहा होता  है और प्राची से पूछता है कि अगर कोई यहाँ नहीं आया तो हमें अपनी रात यहाँ बितानी होगी। और कोई हमें परेशान नहीं कर पायेगा और यहां अंधेरा और सन्नाटा होगा। अंधेरे कमरे में मैं आपके दिल की धड़कन सुन पाउगा और हम एक दूसरे की आंखों में खो जाएंगे। प्राची शर्मा जाती हैं  और रणबीर के भावुक शब्दों ने उसका दिल की दौड़ना शुरू कर देता हैं ।

3. प्राची को जलन महसूस होती है।

जब रणबीर गांजा पीता है और रोमांटिक नंबर पर माया के साथ डांस करता है। प्राची के दिल को दर्द होता है क्योंकि वह माया और रणबीर की निकटता को सहन नहीं कर सकती है। बाद में वह रणबीर को अपनी ओर खींचती है और रणबीर को माया से दूर रहने के लिए कहती है।

4. प्यार कबूल है।

होली के त्योहार पर जब प्राची रणबीर से पूछती है कि क्या आप माया को पसंद करते हैं। रणबीर उसे कहता है कि मैं केवल प्राची से प्यार करता हूं। मेरे लिए कोई लड़की मायने नहीं रखती केवल प्राची मेरे दिल में रहती हैं। प्राची के बिना मेरा दिल खाली लगता है और मैं उससे शादी करना चाहता हूं और मरते दम तक अपना जीवन उसके साथ बिताना चाहता हूं।

ये हैं रणबीर और प्राची के टॉप क्यूट सीन्स! शो में और क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
अधिक खबरों और अपडेट के लिए इस स्पेस को विजिट करते रहें।