
बड़े अच्छे लगते हैं: ऋषभ (हर्षद चोपड़ा) लौटा भाग्या (शिवांगी जोशी) का बॉस बनकर, अब प्यार की जंग में आएगा बड़ा ट्विस्ट सोनी टीवी का पॉपुलर डेली सोप बड़े अच्छे लगते हैं कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।
भाग्या ऋषभ के धोखे से टूट चुकी है और अब उसे प्यार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं रहा।उसकी ज़िंदगी में अब प्यार के लिए कोई जगह नहीं है और उसने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। लेकिन तभी ऋषभ की वापसी हो जाती है।
ऑफिस रोमांस में फिर खिलेंगे जज़्बातइस बार ऋषभ भाग्या का बॉस बनकर लौटा है और बॉसी लवर की तरह हर हद पार करने को तैयार है ताकि वह भाग्या को दोबारा पा सके। ऋषभ, भाग्या से ऐसे काम करवाता है जिससे वह उसके करीब आती जाती है।
भाग्या के पास कोई और रास्ता नहीं क्योंकि अब ऋषभ उसका बॉस है।क्या ऋषभ का ये बॉसी प्यार वाला ट्रिक कामयाब होगा और वह फिर से भाग्या का दिल जीत पाएगा?