
By Gossips TV: वीक 11 की टीवी टीआरपी रेटिंग्स सामने आ चुकी हैं, और इस बार कुल मिलाकर आंकड़ों में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है। आईपीएल 2026 से पहले कुछ शोज़ ने अपनी पोजीशन में हल्का बदलाव जरूर किया है।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर टॉप पर कायम है और अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इसके ठीक बाद इसका स्पिन-ऑफ ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ ने 1.9 की ओपनिंग रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर दमदार एंट्री की है। वहीं ‘अनुपमा’ इस हफ्ते एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई है।
‘वसुधा’ ने शानदार वापसी करते हुए चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि ‘गंगा माई की बेटियां’ पांचवें नंबर पर रही। ‘नागिन 7’ ने सुधार करते हुए छठा स्थान पाया, वहीं ‘तुम से तुम तक’ सातवें स्थान पर फिसल गया।‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रैंकिंग गिरकर आठवें नंबर पर पहुंच गई है। ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए नौवां स्थान हासिल किया, जबकि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दसवें स्थान पर अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहा।
टॉप 10 से नीचे ‘जगधात्री’ ग्यारहवें स्थान पर पहुंचा, जबकि ‘उड़ने की आशा’ टॉप 10 से बाहर होकर बारहवें नंबर पर आ गया। ‘मन्नत’, ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ और ‘लक्ष्मी निवास’ क्रमशः 13वें, 14वें और 15वें स्थान पर रहे।
निचले पायदान पर ‘डॉ. आरंभि’ (16वां), ‘तू जूलियट जट्ट दी’ (17वां), ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ (18वां), ‘झनक’ (19वां) और ‘महादेव एंड संस’ ने टॉप 20 की सूची पूरी की।
नए लॉन्च हुए शो ‘दो दुनिया एक दिल’ और ‘तारा’ इस हफ्ते भी संघर्ष करते नजर आए और उनकी रेटिंग्स में गिरावट दर्ज की गई।
चैनल की बात करें तो सोनी सब इस हफ्ते सबसे आगे रहा, उसके बाद स्टार प्लस दूसरे और कलर्स तीसरे स्थान पर रहा।