छोटी सरदारनी एक्टर्स का Covid -19 लॉकडाउन के बीच पुनर्मिलन!

छोटी सरदारनी रिटेन अपडेट, स्पॉइलर, अपकमिंग स्टोरी, लेटेस्ट न्यूज, गॉसिप एंड अपकमिंग एपिसोड

कलर्स के लोकप्रिय शो छोटी सरदारनी ने  अपनी कहानी के द्वारा और अपने मजबूत चित्रण के जरिए लाखों का  दिल जीत लिया हैं।

पंजाबी पृष्ठभूमि पर सेट शो अपने उच्च कोटि के उतार चढ़ाव के  जरिए दर्शकों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रहा है। और परिणाम के रूप में शो ने पहले ही टीआरपी चार्ट में भी अपनी जगह बना ली है।

अब स्टोरीलाइन शो के साथ-साथ प्रशंसक परम, मेहर और सरबजीत सिंह गिल के विशेष बंधन को भी भरपूर प्यार दे रहे हैं। एक ही फ्रेम में एक साथ ये तिकड़ी शो की स्पॉटलाइट प्राप्त कर रही हैं।

 खैर, कोरोनावायरस के अचानक प्रकोप के कारण शो ब्रेक पर है। देश महामारी से लड़ने के लिए सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रहा है। लेकिन इस बीच मेहर, सरब और परम अपने प्रशंसकों के लिए फिर से मिले। जी हां, आपने सही पढ़ा वीडियो कॉल पर दोबारा दिखाया गया शो और परम के माध्यम से प्रशंसकों से हाथ धोने और सफाई करने का आग्रह कर रहे है।

अभिनेता अविनेश रेखी जो सरबजीत गिल की भूमिका निभा रहे हैं  अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उन्होंने मेहर और परम उर्फ ​​निमरत कौर अहलूवालिया और केविना टाक के साथ अपने पुनर्मिलन का वीडियो साझा किया हैं । नीचे दिया गया वीडियो देखें!

View this post on Instagram

Choti Sarrdaarni

A post shared by Avinesh Rekhi (@avisthename) on

शो मे ब्रेक मे जाने से पहले दिखया गया था की मेहर एक दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं और सरब उसे अस्पताल ले जाता  है। डॉक्टर सरब को सूचित करते हैं कि मेहर और उसके अजन्मे बच्चे  में से वह किसी एक को ही बचा सकता हैं। सरब हैरान रह जाता है और निर्णय लेने में असमर्थ हो जाता है। वह भगवान के सामने प्रार्थना करता है और दोनों को बचाने की विनती करता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सरब की प्रार्थना का उसे क्या उत्तर मिलेगा?  या फिर वह दोनों में से किसी एक को खो देगा?  ये तो समय ही बताएगा। अधिक जानने के लिए कलर्स चैनल पर छोटी सरदारनी के शो को देखते रहिए।

आपको शो छोटी  सरदारनी मे परम, मेहर और सरब का बंधन कितना पसंद है। अपने विचार नीचे कमेंट सेक्शन में शूट करें।

घर पर सुरक्षित रहें। और अधिक समाचार, स्पोइलर और नवीनतम अपडेट के लिए इस स्थान का दौरा करते रहें।