
By Gossips Tv : नागिन 7 का बहुप्रतीक्षित प्रोमो आते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। एकता कपूर की यह सुपरनैचरल सीरीज़ इस बार एक नए फैंटेसी यूनिवर्स में कदम रखती दिख रही है। पहले जहां कहानी बदला, पुनर्जन्म और नागलोक के इर्द-गिर्द घूमती थी, वहीं नागिन 7 का टोन पहले से कहीं ज्यादा डार्क, ग्रैंड और क्रिएचर-बेस्ड लग रहा है।
फैंस ने तुरंत नोटिस किया कि प्रोमो की झलक नेटफ्लिक्स की स्ट्रेंजर थिंग्स जैसी लग रही है। अंडरग्राउंड लैब, लाल डरावनी लाइटें और ग्लास चैंबर में कैद रहस्यमयी जीव ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। जो क्रिएचर दिखाई दे रहा है वो सांप और ड्रैगन का मिक्सचर लग रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कहानी होगी — इच्छाधारी नागिन बनाम इच्छाधारी ड्रैगन!
चर्चाओं के मुताबिक, नागिन 7 में प्रियंका चहर चौधरी और नामिक पॉल लीड रोल में हो सकते हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। प्रोमो की टैगलाइन — “जब ज़हर मिलेगा आग से, दुनिया हिल उठेगी इनके तकरार से”साफ इशारा करती है आग और ज़हर के घमासान को, यानी फायर वर्सेस वेनम।
फैंस इस यूनिक “नागिन बनाम ड्रैगन” कहानी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। मिथक, फैंटेसी और साइंस-फिक्शन के इस कॉम्बो से उम्मीद लगाई जा रही है कि नागिन 7 भारतीय टीवी का लेवल ही बदल देगी।अगर प्रोमो ही इतना धमाकेदार है, तो शो क्या कमाल करेगा — यही देखने का सबको बेसब्री से इंतज़ार है!