
गॉसिप्स टीवी द्वारा: नेटफ्लिक्स का What’s Next India लाइनअप इवेंट टीवी दर्शकों के लिए चर्चा का बड़ा विषय बन गया, जहां कई लोकप्रिय टीवी सितारों की आधिकारिक तौर पर ओटीटी दुनिया में एंट्री का ऐलान किया गया। इस इवेंट के जरिए नेटफ्लिक्स ने साफ संकेत दिया है कि 2026 में वह टीवी की लोकप्रियता को ओटीटी स्टोरीटेलिंग के साथ मजबूती से जोड़ने वाला है।
इस लाइनअप में सबसे ज्यादा चर्चा में हैं जेनिफर विंगेट, जो थ्रिलर सीरीज़ ‘तलाश’ के जरिए नेटफ्लिक्स पर अपना डेब्यू कर रही हैं। शो की पहली झलक सामने आते ही दर्शकों की जिज्ञासा बढ़ गई है। यह सीरीज़ इसी साल रिलीज़ होने वाली है और इसे एक सस्पेंस से भरपूर, किरदारों पर आधारित कहानी के रूप में पेश किया गया है।
कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए भी खुशखबरी है। अर्जुन बिजलानी और हेली शाह हल्की-फुल्की कॉमेडी सीरीज़ ‘चुंबक’ में साथ नजर आएंगे, जो दोनों का नेटफ्लिक्स डेब्यू होगा। यह शो आधुनिक अंदाज़ में हास्य से भरपूर कहानी पेश करेगा।
लाइनअप की एक और बड़ी खासियत है रियल लाइफ कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा का नेटफ्लिक्स डेब्यू। उनकी अपकमिंग सीरीज़ ‘देसी ब्लिंग’ की पहली झलक ने पहले ही जबरदस्त बज़ बना दिया है, और फैंस उनके ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को एक नए ग्लैमरस अंदाज़ में देखने के लिए उत्साहित हैं।
रोमांस का तड़का लगाने आ रहे हैं मोहित मलिक और शहीर शेख, जो अपकमिंग रोमांटिक सीरीज़ ‘ये दिल सुन रहा है’ में लीड रोल निभाएंगे।इस ऐलान से भरे इवेंट के जरिए नेटफ्लिक्स इंडिया ने साफ कर दिया है कि वह 2026 में टीवी के बड़े फैनबेस को ध्यान में रखते हुए अपने ओरिजिनल कंटेंट यूनिवर्स को और भी बड़ा और मजबूत बनाने जा रहा है।