
इशानी : शाश्वत ने इशानी (मेधा चक्रवर्ती) से माँगा एक मौका, पिहू और सिद्धार्थ की शादी तय, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप इशानी आगे की कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। इशानी और अनुराग का रिश्ता टूटने की कगार पर है। आखिरकार शाश्वत केस जीत जाता है और इसके लिए वह इशानी का शुक्रिया अदा करता है।
अब इशानी सेंगुप्ता हाउस छोड़कर जाने के लिए तैयार है और सबको अलविदा कहने वाली होती है, तभी शाश्वत उसे रोक लेता है और उससे एक मौका माँगता है। पिहू की शादी के लिए शाश्वत और इशानी की डील, शाश्वत खुलासा करता है कि अपनी बीमारी की वजह से उसे पता है कि उसके पास ज़्यादा समय नहीं है।
वह बताता है कि उसे सिर्फ़ इतना चाहिए कि पिहू की शादी तक इशानी उसका साथ दे।शाश्वत ने पिहू और सिद्धार्थ की शादी पक्की कर दी है क्योंकि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, और वह चाहता है कि ज़िंदगी के इस आख़िरी पड़ाव में इशानी उसके साथ रहे।
क्या इशानी सें, गुप्ता हाउस में रुकने के लिए तैयार होगी? और इस फैसले से आगे क्या नई मुश्किलें सामने आएंगी?और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें, सिर्फ़ tellyexpress.com पर।