इशानी : इशानी-अनुराग को मिलाने की जिम्मेदारी संभालेगा शाश्वत!!

इशानी : शाश्वत ने इशानी (मेघा चक्रवर्ती) की खुशियों की बागडोर संभाली, मिलने पहुंचा अनुराग (करम राजपाल) से, स्टार प्लस के लोकप्रिय डेली सोप इशानी में कहानी एक बड़ा मोड़ लेने जा रही है।

इशानी ने आखिरकार नंदिनी के खिलाफ केस में शाश्वत को जीत दिला दी है और उसे उसकी सारी प्रॉपर्टी वापस मिल गई। नंदिनी को उसके अपराध की सज़ा भी मिल चुकी है। अब इशानी सेंगुप्ता हाउस छोड़कर चली जाती है, जिससे शाश्वत परेशान हो जाता है।शाश्वत जानता है कि अनुराग और इशानी के ब्रेकअप की असली वजह वही है और वह इशानी को यूँ दुख नहीं सहने देना चाहता।

शाश्वत करेगा इशानी-अनुराग का मिलनशाश्वत और पिहू अब इशानी और अनुराग को फिर से मिलाने की ज़िम्मेदारी अपने हाथों में लेते हैं। शाश्वत खुद अनुराग से मिलने पहुंचता है।वह अनुराग के सामने इशानी की तारीफ करता है और उसे समझाता है कि उसके जैसी लड़की को किसी भी हाल में खोना नहीं चाहिए।

उनकी इस मर्द-से-मर्द वाली बातचीत से अनुराग का मन बदल जाता है।अनुराग अब इशानी के साथ रिश्ता फिर से शुरू करने को तैयार है, लेकिन क्या इशानी उसे दोबारा स्वीकार करेगी?जानने के लिए जुड़े रहें tellyexpress.com के साथ!