
जाने अनजाने हम मिले: कीर्ति, रीत (आयुषी खुराना) की प्रेग्नेंसी की खबर को इस तरह पेश करती है कि हालात बिगड़ जाते हैं, वहीं राघव (भरत अहलावत) दुविधा में पड़ जाता है।
ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप जाने अनजाने हम मिले आगे कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।राघव और रीत की कहानी अब और ज्यादा इंटेंस होती जा रही है। इसी बीच रीत के प्रेग्नेंट होने की सच्चाई सामने आती है, लेकिन वह इस खुशखबरी को छुपाकर रखती है।
उन्नति से जुड़ी उथल-पुथल भरी स्थिति के चलते रीत यह खबर राघव को नहीं बताना चाहती और सही वक्त का इंतज़ार कर रही होती है।
रीत को इस बात का अंदाज़ा नहीं होता कि कीर्ति उसी “सही वक्त” को एक बड़े हादसे में बदलने वाली है, क्योंकि उसे रीत की प्रेग्नेंसी की जानकारी मिल जाती है।
कीर्ति ने रीत की प्रेग्नेंसी को बना दिया राघव के लिए मुसीबतअब कीर्ति इस प्रेग्नेंसी की खबर को इस तरह इस्तेमाल करेगी कि रीत और राघव के बीच गलतफहमी पैदा हो जाए और अलगाव की नौबत आ जाए।
राघव, रीत से प्रेग्नेंसी छुपाने को लेकर सवाल करता है और यही गलतफहमी कीर्ति के लिए फायदेमंद साबित होती है।
आगे कहानी में और कौन सा नया ड्रामा और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है?ऐसे ही और रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें tellyexpress.com के साथ।