जाने अनजाने हम मिले: जेल में राघव का दर्द बढ़ा, रीत ने साजिश के पीछे का चौंकाने वाला सच जाना!!

जाने अनजाने हम मिले: राघव (भरत अहलावत) और रीत (आयुषी खुराना) का प्यार मजबूत, बुआ जी के राज आने लगे सामने, जाने अनजाने हम मिले की कहानी अब इमोशनल और सस्पेंस से भरे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां राघव झूठे आरोप में जेल में सजा भुगत रहा है। उस पर कीर्ति के मर्डर का इल्जाम लगा है, लेकिन रीत उसे बेगुनाह मानती है और उसका साथ नहीं छोड़ती। वह उससे मिलने जेल जाती है और उसे हिम्मत देती है।

दोनों की मुलाकात बेहद भावुक हो जाती है, जब राघव अपने दिल की बात रीत से ही नहीं बल्कि अपने होने वाले बच्चे से भी करता है। उसकी बेबसी साफ नजर आती है, लेकिन अपने परिवार के लिए उसका प्यार उसे उम्मीद बनाए रखने की ताकत देता है।

रीत को महसूस होता है कि इस केस में कुछ गड़बड़ है और वह धीरे-धीरे सच्चाई को जोड़ने लगती है। राघव से बात करते हुए उसे पता चलता है कि मानसिक अस्पताल वाली साजिश में इस्तेमाल किए गए कागज़ असली नहीं थे। जैसे-जैसे सच्चाई सामने आती है, शक शालिनी पर जाता है, जो असल में बुआ जी निकलती है। यह चौंकाने वाला खुलासा रीत को और मजबूत बना देता है और वह सच सामने लाने का फैसला करती है।

रीत ने लिया बड़ा फैसला, दुश्मनों की चाल से बढ़ा तनाव, रीत ठान लेती है कि वह बुआ जी का असली चेहरा सबके सामने लाकर राघव को बेगुनाह साबित करेगी। उसे यकीन है कि सच ज्यादा समय तक छिपा नहीं रह सकता और वह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

वहीं राघव, जेल में रहते हुए भी रीत की हिम्मत से उम्मीद पाता है और उस पर पूरा भरोसा करता है।इसी बीच कहानी में एक और बड़ा मोड़ आता है, जब शालिनी फूफा जी के साथ राघव से मिलने आती है और उसे अपनी अचानक हुई शादी के बारे में बताती है। यह सुनकर राघव हैरान और परेशान हो जाता है और उसके मन में कई सवाल उठने लगते हैं।

हालात और उलझते जाते हैं, रिश्तों में दरार आने लगती है और भरोसा टूटने लगता है। अब जब रीत सच की तलाश में जुटी है और दुश्मन अपनी चालें चल रहे हैं, आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और बड़े खुलासे देखने को मिलेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रीत सच्चाई सामने लाकर राघव को न्याय दिला पाएगी।