जाने अनजाने हम मिले: शालिनी ने उन्नति के मन में भरा ज़हर, रीत की परवाह ही बनी आरोप की वजह!!

जाने अनजाने हम मिले: रीत (आयशा सिंह) ने प्यार से उन्नति का मन बहलाने की कोशिश की, किचन के पल लाए थोड़ी खुशियां, आने वाले एपिसोड्स में जाने अनजाने हम मिले में इमोशनल बॉन्डिंग और छिपे हुए तनाव का मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्नति अपने जज़्बातों से जूझ रही है और उसे लगने लगा है कि वह सब पर बोझ बन गई है। उसकी हालत देखकर रीत आगे आती है और उसे सहारा देने के साथ उसे खास महसूस कराने की कोशिश करती है।

रीत उसका मन हल्का करने के लिए उसकी पसंदीदा डिश बनाने का फैसला करती है और किचन में समय बिताती है। जल्द ही पूनम और दिव्या भी उसके साथ जुड़ जाती हैं और अपने-अपने आइडियाज और व्यंजन लेकर आती हैं।

एक साधारण कोशिश धीरे-धीरे खुशियों से भरे पल में बदल जाती है, जहां तीनों साथ मिलकर खाना बनाते हुए एक-दूसरे से जुड़ते हैं। वे उन्नति को सरप्राइज देने और उसे खास महसूस कराने की योजना बनाते हैं।

कुछ समय के लिए यह माहौल सकारात्मक हो जाता है और दिखाता है कि परिवार उन्नति की कितनी परवाह करता है। लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाती, क्योंकि एक और साजिश पहले से ही चल रही होती है।

शालिनी का खेल, उन्नति को खतरनाक फैसले की ओर धकेलाशालिनी अपनी चाल चलती है और पहले तो उन्नति के पास चिंता जताते हुए जाती है, लेकिन धीरे-धीरे उसके मन में नकारात्मक बातें भरने लगती है। वह उन्नति को यह यकीन दिलाने लगती है कि उसकी वजह से ही राघव और पूरा परिवार दुख झेल रहा है।

पुराने घटनाओं को बार-बार याद दिलाकर वह उन्नति को मानसिक रूप से कमजोर कर देती है। इस दबाव में आकर उन्नति का आत्मविश्वास टूटने लगता है और वह खुद को हर समस्या की जड़ मानने लगती है। यह मानसिक स्थिति उसे कोई बड़ा और खतरनाक कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है, जिससे सब कुछ बदल सकता है।

सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब उन्नति के कदमों का आरोप रीत और राघव पर आ जाता है। उनकी सच्ची परवाह के बावजूद, परिवार उन्हें गलत समझ सकता है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या शालिनी की साजिश का सच समय रहते सामने आएगा या फिर रीत और राघव को बिना गलती के इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।अपने पसंदीदा शोज़ के और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।