झनक : अरशी ने अदिति की आत्महत्या के लिए झनक को ठहराया जिम्मेदार, ऋषि ने लिया बड़ा स्टैंड!!

झनक : अनिरुद्ध और अरशी ने झनक (रिया शर्मा) को अदिति (ट्विंकल अरोड़ा) की खुदकुशी के लिए ठहराया दोषी, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप झनक कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।ऋषि और झनक की दोस्ती गहरी हो रही है और ये अब सिर्फ दोस्ती से आगे बढ़ रही है, जिसे अदिति साफ़-साफ़ महसूस कर पा रही है।

अदिति पहले से ही परेशान थी और जब उसे अपने अतीत के बारे में पता चलता है — कि उसके किडनैप होने पर उसके माता-पिता ने कोई परवाह नहीं की — तो वह और टूट जाती है।डिप्रेशन में आकर अदिति आत्महत्या की कोशिश कर लेती है। ऋषि उसे तुरंत अस्पताल लेकर जाता है जहां उसकी जान बचाने की कोशिश जारी है।

अरशी और ऋषि का झनक को लेकर बड़ा टकरावझनक अदिति की जान बचाने के लिए उसे खून देने को तैयार हो जाती है, लेकिन इसी दौरान अनिरुद्ध और अरशी झनक पर भड़क उठते हैं और उस पर अदिति की हालत का इल्जाम लगाते हैं।

तभी ऋषि पहली बार झनक के लिए खुलकर खड़ा होता है और अरशी को फटकार लगाता है कि असल में अदिति की ये हालत उसी की वजह से है। वह अपनी ही मां-बाप की बेपरवाही और धोखे से टूटी है।

अब देखना होगा कि अदिति की इस सुसाइड ड्रामा के बाद अस्पताल में क्या नया धमाका होने वाला है?और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।