
झनक : झनक (रिया शर्मा) ने अदिति (ट्विंकल अरोड़ा) को तोहफे में दिया सिंदूर, ऋषि की ज़िंदगी से हमेशा के लिए निकलने का भरोसा, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप झनक कहानी में बड़ा टर्न लेकर आ रहा है। अदिति अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रही है और यहां झनक ने रक्तदान करके उसकी जान बचाई है।हाँ, झनक ने अदिति को खून देकर उसकी ज़िंदगी बचाई लेकिन कहानी यहीं ख़त्म नहीं होती।
झनक का अदिति के लिए बड़ा बलिदानजब अदिति को होश आएगा तो झनक कुछ ऐसा करेगी जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी। वह ऋषि के नाम का सिंदूर उसे थमा देगी।
झनक उस सिंदूर की डिब्बी, जो ऋषि ने उसे दी थी, अदिति को सौंप देगी और बताएगी कि वह उसकी ज़िंदगी से बहुत दूर जा रही है।झनक अदिति को भरोसा दिलाएगी कि अब वह न उसकी ज़िंदगी में लौटेगी और न ही ऋषि की।
आगे कौन-सी नई मुसीबत आने वाली है?क्या ऋषि वाक़ई झनक को अपने से दूर जाने देगा और अदिति के लिए क्या नया तूफ़ान खड़ा होगा?जुड़े रहें और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए सिर्फ़ tellyexpress.com पर।