झनक: झनक की मीडिया में अनिरुद्ध के खिलाफ खुली जंग, ऋषि बना मास्टरमाइंड!!

झनक : झनक (रिया शर्मा) ने अनिरुद्ध के खिलाफ मीडिया में खुला युद्ध छेड़ दिया, वहीं ऋषि (राजवीर सिंह) उसका सबसे बड़ा सहारा बन गया। स्टार प्लस का लोकप्रिय डेली सोप ‘झनक’ कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आया है।

ऋषि और झनक की कहानी अब और उलझती जा रही है, जबकि अनिरुद्ध और अर्शी इस सबको और ज्यादा जटिल बना रहे हैं।अनिरुद्ध और अर्शी ने झनक के खिलाफ साजिश रची है, जिसके चलते उसे हॉस्टल में कमरा नहीं मिल रहा। ऋषि को इस गंदी साजिश के बारे में पता चलता है।

ऋषि और झनक का बड़ा गेम शुरू होता है।ऋषि झनक से कहता है कि वह इस अन्याय के खिलाफ लड़े और वह मीडिया को भी इसमें शामिल करता है ताकि अनिरुद्ध की सच्चाई सबके सामने आए।झनक, अनिरुद्ध के खिलाफ डटकर खड़ी हो जाती है और मीडिया उसका साथ देता है।

लेकिन असल में ये पूरा खेल ऋषि का है, जो अर्शी और अनिरुद्ध को सबक सिखाने के लिए ये चाल चल रहा है।अब देखना ये होगा कि इस जंग में आगे क्या नया मोड़ आता है।आगे की रोमांचक अपडेट्स के लिए बने रहें सिर्फ tellyexpress.com पर।