
झनक: ऋषि (राजवीर सिंह) ने अर्शी की जगह झनक (रिया शर्मा) का साथ दिया, बढ़ेगा बवाल, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप झनक अब कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।
ऋषि और झनक की कहानी गहराती जा रही है। अदिति इस बात से चिढ़ी हुई है कि हमेशा की तरह ऋषि हर बात में झनक का ही साथ दे रहा है। अदिति तब और भड़क जाती है जब ऋषि उसकी बजाय झनक के एडमिशन को ज्यादा अहमियत देता है। गुस्से में अदिति अपनी भड़ास झनक पर निकालती है और उसे अपमानित करती है।
गुस्से में अदिति नूतन के बारे में भी गलत बोल देती है, जिसके बाद झनक आपा खो बैठती है और उसे चेतावनी देती है कि उसकी माँ के बारे में दोबारा कुछ ना कहे।
झनक और ऋषि ने मिलकर अदिति को दी नसीहतझनक यह भी बता देती है कि उसे गोद लिया गया था और कैसे उसकी जैविक माँ अर्शी ने उसे छोड़ दिया था और नूतन ने उसका पालन-पोषण किया।अदिति गुस्से में फट पड़ती है, लेकिन इस बार ऋषि भी झनक का साथ देता है और अदिति को उसकी हद में रहने की चेतावनी देता है।
अब देखना होगा कि आगे इस कहानी में कौन-सा नया ड्रामा और तूफान आने वाला है।और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहें tellyexpress.com के साथ।