
झनक: आशीर्वाद सेरेमनी के दौरान झनक (रिया शर्मा) के लिए ऋषि (राजवीर सिंह) का खास गिफ्ट, अदिति ने उगला ज़हर, स्टार प्लस का लोकप्रिय डेली सोप झनक आगे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट और ड्रामा लेकर आ रहा है।
चटर्जी हाउस में धृतिमान और सांझबाती की आशीर्वाद सेरेमनी का आयोजन किया जाता है, जहां कपल पूरे परिवार के लिए गिफ्ट लाता है।धृतिमान और सांझबाती सभी को कपड़े गिफ्ट करते हैं और झनक के लिए भी तोहफा लाते हैं, लेकिन यह देखकर अदिति और मिष्टी खुश नहीं होतीं हैं!
इसी बीच ऋषि भी धृतिमान और सांझबाती के लिए आशीर्वाद सेरेमनी पर गिफ्ट लाता है और साथ ही झनक के लिए एक खास तोहफा भी लेकर आता है।
ऋषि को लेकर अदिति और झनक के बीच नया बवालजब अदिति को पता चलता है कि ऋषि झनक के लिए गिफ्ट लाया है और उसके लिए कुछ भी नहीं, तो वह गुस्से से भड़क उठती है।इस बात को लेकर अदिति और ऋषि के बीच तकरार हो जाती है, वहीं झनक खुद को बेवजह इस मामले में फंसी हुई महसूस करती है।
बिना किसी गलती के झनक पर आरोप लगते हैं, जिससे आहत होकर वह ऋषि पर भड़क जाती है और उसे भविष्य में उससे दूर रहने के लिए कहती है।आगे क्या होगा? और भी ऐसे ही रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए, सिर्फ tellyexpress.com पर।!!