कुमकुम भाग्य : सोनालिका और शिवांश का लवी-डवी रोमांस, शिवांश ने दी प्रार्थना को चुनौती!!

कुमकुम भाग्य : शिवांश (नमिक पॉल) ने सोनालिका संग जताया लवी-डवी रोमांस, प्रार्थना (प्रणाली राठौड़) को दी दर्द सहने की चुनौती, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप कुमकुम भाग्य कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।

शिवांश अब प्रार्थना के नो-लव ड्रामा से तंग आ चुका है और उसने उसे मुश्किल में डालने के लिए सोनालिका से अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। शिवांश न सिर्फ सोनालिका पर प्यार लुटाता है बल्कि उसके साथ एक लवी-डवी बॉयफ्रेंड की तरह पेश आता है, जिसे देखकर प्रार्थना का दिल जल उठता है।

शिवांश की चुनौती प्रार्थना के नामशिवांश देख लेता है कि प्रार्थना परेशान है, और फिर उसके पास जाकर उसे चुनौती देता है।वह कहता है कि अगर सच में उससे प्यार करती है तो इस शादी को रोक कर दिखाए, वरना उसे किसी और से शादी करते हुए देखे।

अब सवाल ये है – प्रार्थना क्या कदम उठाएगी? क्या वह शिवांश को किसी और का बनने देगी या अपने प्यार के लिए लड़ जाएगी?