कुमकुम भाग्य : सोनालिका ने प्रार्थना के मुँह पर फेंकी गुज़ारे-भत्ते की रकम, शिवांश से दूर रहने की दी चेतावनी!!

कुमकुम भाग्य : सोनालिका ने प्रार्थना (प्रणाली राठौड़) को थमाए पैसे, माँगा शिवांश (नमिक पॉल) की ज़िंदगी से बाहर निकलने का वादाज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप कुमकुम भाग्य कहानी में बड़ा धमाकेदार मोड़ लेकर आ रहा है।

शिवांश प्रार्थना के बुआ माँ पर लगाए आरोपों से आहत होता है और यहाँ तक कि उसे घर से निकाल भी देता है, लेकिन प्रार्थना हार मानने से इंकार कर देती है। प्रार्थना यहाँ सिर्फ शिवांश के लिए और उसे बचाने के लिए आई है, इसलिए वह इतनी आसानी से जाने वाली नहीं है।

वह शिवांश के खिलाफ जाकर भी उसकी ढाल बनेगी। शिवांश–प्रार्थना के प्यार पर सोनालिका का कहरइसी बीच सोनालिका तिलमिला उठती है और अब वह पैसे का इंतज़ाम करती है। वह रकम प्रार्थना को थमाकर कहती है कि वह शिवांश की ज़िंदगी से हमेशा के लिए निकल जाए।

क्या सोनालिका अपनी चाल में सफल होगी? क्या प्रार्थना इतनी आसानी से सोनालिका को जीतने देगी?