
क्योंकि सास भी कभी बहू थी : मिहिर और तुलसी (स्मृति ईरानी) का झगड़ा, भावुक हालत में मिहिर ने नोइना (बरखा बिष्ट) को लगाया गले, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है। तुलसी कोर्ट में परिधि के खिलाफ बयान देती है और अजय केस जीत जाता है। यहां परिधि को मीडिया ट्रायल्स का सामना करना पड़ता है।
परिधि मीडिया में बदनाम हो जाती है और मिहिर गुस्से से तिलमिला उठता है। वह घर आकर तुलसी से भिड़ जाता है। मिहिर तुलसी से सवाल करता है कि उसने पहले क्यों सच नहीं बताया और कोर्ट में परिवार से गद्दारी क्यों की।
मिहिर और नोइना की नज़दीकियों का ट्विस्टतुलसी परिधि का इकबालिया बयान सामने लाती है, लेकिन परिधि साफ इनकार कर देती है और तुलसी पर सौतेली मां जैसा बर्ताव करने का आरोप लगा देती है। मिहिर तुलसी पर और भी भड़क उठता है।
तुलसी और मिहिर में जोरदार तकरार होती है और मिहिर घर छोड़कर नोइना के पास चला जाता है, ताकि अपना मन हल्का कर सके।भावुक हालत में नोइना मिहिर को गले लगा लेती है और इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करती है।
क्या यह कमजोर पल मिहिर और नोइना की दोस्ती की सीमा तोड़ देगा? क्या मिहिर तुलसी से अपने झगड़े के चलते कोई गलती कर बैठेगा? आगे की रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com के साथ।