
मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी (सानिका अमित) और जिया के बीच ज़बरदस्त टकराव, लक्ष्मी की ममता की जीत, कलर्स टीवी का लोकप्रिय डेली सोप मंगल लक्ष्मी आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।
लक्ष्मी को पता चल चुका है कि जिया उसकी बेटी को छिपाकर रखे हुए है और अब वह अपनी बच्ची को वापस पाने के लिए आगे बढ़ती है।
जिया और कृष लक्ष्मी को उसकी बेटी से दूर रखने की कोशिश करते हैं और यहां तक कि बच्ची को मारने की साज़िश भी रचते हैं, लेकिन लक्ष्मी समय रहते अपनी बेटी को बचा लेती है।
जिया और लक्ष्मी का आमना-सामनाअब लक्ष्मी पूरी तरह ममता के रूप में सामने आएगी। वह हर मुश्किल से लड़ने को तैयार है और जिया को उसकी हरकतों की सज़ा देना चाहती है। वह किसी भी कीमत पर अपनी बेटी को खोने को तैयार नहीं है।
लक्ष्मी जिया को कड़ी चेतावनी देती है कि अब उसकी बच्ची को नुकसान पहुँचाने की हिम्मत भी न करे, जबकि जिया उसकी बात पर हँसती है।आगे कहानी में और कौन-से धमाकेदार मोड़ आएंगे?
जुड़े रहिए tellyexpress.com पर ताज़ा अपडेट्स के लिए।