मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी की जानलेवा चुनौती, कृष से जिया को मारने की मांग!!

मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी (सानिका अमित) ने कृष से जिया को मारने को कहा, पहचान की परीक्षा, कलर्स का लोकप्रिय डेली सोप मंगल लक्ष्मी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

लक्ष्मी यह जानने की पूरी कोशिश कर रही है कि कृष आखिर क्या कर रहा है और वह जिया का साथ क्यों दे रहा है।आखिरकार लक्ष्मी की कृष से आमने-सामने बात होती है और वह यह मानने से इनकार कर देती है कि कृष ही कार्तिक है।

लक्ष्मी कृष से कहती है कि वह उसका कार्तिक नहीं हो सकता, क्योंकि उसका कार्तिक कभी भी जिया का साथ उसके खिलाफ नहीं देता।लक्ष्मी कृष के सामने एक चौंकाने वाली शर्त रखती है और उससे कहती है कि अगर वह सच में कार्तिक है, तो जिया को मारकर यह साबित करे।

कृष के लिए लक्ष्मी की जानलेवा चुनौती, लक्ष्मी की इस मांग से कृष हैरान रह जाता है और समझ नहीं पाता कि क्या करे, जबकि लक्ष्मी चुपचाप आगे होने वाले ड्रामे को देखने के लिए तैयार है।

क्या लक्ष्मी कृष की असली सच्चाई और उसके मिशन का पता लगा पाएगी? आखिर कृष क्या करने वाला है?और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।