मंगल लक्ष्मी : करन का मीठा जुल्म, लक्ष्मी से अपने उभरते प्यार को छिपाने की कोशिश!!

मंगल लक्ष्मी: लक्ष्मी के लिए उसके बढ़ते प्यार से करन खुद डरा, सच्चाई छिपाने के लिए लक्ष्मी को ही दुख पहुँचा या, कलर्स का लोकप्रिय शो मंगल लक्ष्मी कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।

लक्ष्मी और करन एक कपल हैं, लेकिन उनके रिश्ते की नींव मजबूरी में पड़ी थी—यह सिर्फ नाम का रिश्ता है। लक्ष्मी ने व्योम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और करन ने परिवार के सामने लक्ष्मी का साथ दिया है।

करन–लक्ष्मी का प्यार और पीड़ा, निजी तौर पर करन, लक्ष्मी पर भड़क जाता है। वह उसे यह कहकर दुख पहुँचाता है कि उसने उसके भाई व्योम को नुकसान पहुँचाया है। लक्ष्मी करन के इस उलझे व्यवहार से परेशान है।

करन साफ कह देता है कि उनके बीच कोई रिश्ता नहीं है, और उसने सिर्फ पति–पत्नी का ड्रामा निभाने के लिए उसका साथ दिया था।लक्ष्मी आहत होती है, लेकिन उसे यह नहीं पता कि करन का यह गुस्सा सिर्फ एक ढाल है— क्योंकि वह अपने बढ़ते प्यार को छिपा रहा है।

करन और लक्ष्मी का यह रिश्ता किस दिशा में जाएगा? और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए tellyexpress.com के साथ।