
अनुपमा: अनुपमा की मेहनत पर फिर लगा ग्रहण, प्रेम ने छीन लिया सबसे बड़ा बिजनेस का मौका, अनुपमा के आने वाले ट्रैक में बड़ा इमोशनल ड्रामा और बिजनेस राइवलरी देखने को मिलेगी। आखिरकार अनुपमा को अपने फूड बिजनेस को आगे बढ़ाने का एक सुनहरा मौका मिलता है, लेकिन प्रेम उसकी खुशियों पर पानी फेर देता है।
कहानी में प्रेरणा, अनुपमा के लिए एक बड़ी कंपनी के साथ महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन मीटिंग अरेंज करती है। यह मौका उसे तब मिलता है जब प्रेरणा अपनी कॉलेज फ्रेंड पायल के पिता के जरिए “मेहता एंड एसोसिएट्स” कंपनी से संपर्क करती है, जो उस कंपनी के सीईओ हैं।
इतना बड़ा मौका मिलने पर अनुपमा बहुत खुश होने के साथ-साथ घबराई हुई भी रहती है। उसे लगता है कि यह डील उसकी जिंदगी और बिजनेस दोनों बदल सकती है। हालांकि उसके परिवार और टीम के लोग लगातार उसका हौसला बढ़ाते हैं और उसका साथ देते हैं।
मीटिंग के दौरान अनुपमा अपने खाने और इमोशनल प्रेजेंटेशन से सभी का दिल जीत लेती है। वह कहती है कि उसकी टीम सिर्फ खाना नहीं परोसेगी, बल्कि हर खाने के साथ प्यार, अपनापन और भावनाएं भी देगी। उसके हाथ का स्वाद और खाने की क्वालिटी सभी को बेहद पसंद आती है और हर कोई प्रभावित हो जाता है।लेकिन यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं पाती। प्रेम चुपके से बीच में रुकावटें पैदा करता है और अनुपमा से यह बड़ी फूड डील छीन लेता है।
प्रेम की इस हरकत से अनुपमा पूरी तरह टूट जाती है, क्योंकि उसने इस मौके से अपने सपने और मेहनत दोनों जोड़ रखे थे। प्रेम का बदला बना अनुपमा के लिए नई मुसीबत, लेकिन हार मानने को तैयार नहीं अनुपमाआने वाले एपिसोड्स में प्रेम, अनुपमा की बढ़ती सफलता और आत्मविश्वास को बर्बाद करने के लिए और ज्यादा आक्रामक होता नजर आएगा। उसकी हरकतें अनुपमा के बिजनेस और जिंदगी में लगातार तनाव बढ़ाएंगी।
हालांकि, लगातार झटके मिलने के बावजूद अनुपमा हार मानने को तैयार नहीं होती। वह पूरे हौसले और आत्मविश्वास के साथ दोबारा अपने सपनों को खड़ा करने का फैसला करती है। दूसरी तरफ, परिवार वाले अनुपमा को टूटता देखकर परेशान हो जाते हैं। कुछ लोग उसका मजबूती से साथ देते हैं, जबकि कुछ को डर है कि प्रेम का बदला आगे और बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
आने वाले ट्रैक में दर्शकों को इमोशनल टकराव, बिजनेस राइवलरी, दिल टूटने वाले पल और अनुपमा की मजबूत वापसी देखने को मिलेगी।