सेहर होने को है: गिल्ट में टूटा माहिद, खुद को दी सजा; सेहर और महिद अस्पताल में भर्ती!

By Gossips TV: कलर्स टीवी का शो सेहर होने को है, जिसमें पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी नजर आ रहे हैं, अपने इमोशनल ड्रामा और चौंकाने वाले ट्विस्ट्स से दर्शकों को बांधे हुए है।

हाल ही में कहानी ने एक दर्दनाक मोड़ लिया, जब माहिद को सेहर की असली उम्र और उस परिस्थिति का सच पता चला, जिसने उसे इस शादी के लिए मजबूर किया था। दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने रिश्ते को पूरी तरह तोड़ दिया और दोनों को अंदर से झकझोर कर रख दिया।

माहिद इस सच को स्वीकार नहीं कर पाता और अपने किए पर पछताते हुए रिश्ता खत्म करने का फैसला करता है। वह सेहर को मेहर के रूप में पैसे देने की कोशिश करता है, लेकिन सेहर आत्मसम्मान को चुनते हुए साफ इनकार कर देती है।

आने वाले एपिसोड्स में और भी ज्यादा भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिलेगी। अपने अपराधबोध में डूबा माहिद एक खतरनाक कदम उठाता है। वह खुद को सजा देने के लिए चमड़े की बेल्ट से खुद को मारता है, जिससे वह घायल होकर खून से लथपथ हो जाता है और बेहोश होने की कगार पर पहुंच जाता है।

वहीं दूसरी तरफ, सेहर भी टूट जाती है और उनके साथ बिताए गए खुश और दर्द भरे पलों को याद करके बिखर जाती है। किस्मत एक और क्रूर खेल खेलती है, जब माहिद और सेहर दोनों एक ही अस्पताल में भर्ती होते हैं और एक ही कमरे में रखे जाते हैं।

लेकिन इतनी नजदीक होने के बावजूद, वे एक-दूसरे को देख नहीं पाते।यह अधूरी मुलाकात उनकी कहानी को और ज्यादा दर्दनाक बना देती है और दर्शकों को भावुक कर देती है। माहिद का पछतावा और पार्थ समथान की दमदार एक्टिंग इस ट्रैक को और भी प्रभावशाली बना रही है।