
गॉसिप्स टीवी द्वारा : स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित नया ड्रामा ‘सम्पूर्णा’ अपने दिलचस्प प्रोमो से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा था, लेकिन अब फैन्स को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। पहले यह शो 28 अगस्त को ऑन-एयर होने वाला था, लेकिन अब इसे आधिकारिक तौर पर पोस्टपोन कर दिया गया है। शो अब 8 सितंबर, शाम 7:30 बजे से प्रसारित होगा। इस बदलाव की वजह बताई जा रही है चैनल का आंतरिक स्लॉट मैनेजमेंट और टेलीकास्ट लाइन-अप में किए गए लास्ट-मिनट करेक्शन्स।
इस सीरीज़ में अहम शर्मा (आकाश), संदीप्ता सेन (मिट्टी) और विशाल सिंह (इंस्पेक्टर सत्तू) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। यह शो लोकप्रिय बंगाली ओटीटी सीरीज़ ‘नोष्टनीर’ का हिंदी रीमेक है। प्रोमो में आकाश को एक कुशल हार्ट सर्जन और आदर्श पारिवारिक इंसान के रूप में दिखाया गया है, जिसकी पत्नी मिट्टी हर परिस्थिति में उसका साथ देती है।
लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब उसकी छात्रा नैना, उस पर झूठे आरोप लगाती है। इंस्पेक्टर सत्तू की एंट्री से हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे आकाश की परफ़ेक्ट ज़िंदगी तहस-नहस हो जाती है।अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस डिले का मक़सद शो के फ्लो को और बेहतर करना और इसे सही प्राइम-टाइम स्लॉट देना है ताकि शो को ज़्यादा से ज़्यादा दर्शक मिल सकें।
टेलीकास्ट प्लान और प्रमोशनल स्ट्रैटेजी में भी छोटे-छोटे बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि लॉन्च को और दमदार बनाया जा सके।प्यार, धोखा और इल्ज़ाम की इस रोमांचक कहानी ने अभी से ही दर्शकों में चर्चा छेड़ दी है। नया प्रीमियर डेट 8 सितंबर, शाम 7:30 बजे वाकई दर्शकों के लिए इंतज़ार को सार्थक बना देगा।