तुम देना साथ मेरा : अपराजिता की बड़ी जीत से शुरू हुआ रक्षित के साथ नया सफर!!

तुम देना साथ मेरा के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को अपराजिता की जिंदगी का एक बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा, जब उसे आखिरकार उसकी मेहनत और प्रतिभा का बड़ा सम्मान मिलेगा। साड़ी डिजाइन प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आखिरकार सामने आता है, जहां अपराजिता की जिंदगी में गर्व, खुशी और भावनात्मक जीत का पल आता है।

चार फाइनलिस्ट्स के बीच अपराजिता की डिजाइन जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। उसकी बनाई साड़ी में मां नर्मदा की दिव्यता के साथ एक साधारण महिला की ताकत और संघर्ष को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया होता है।

जब विजेता के तौर पर अपराजिता का नाम घोषित किया जाता है, तो वह भावुक हो जाती है। यह जीत उसके लिए और भी खास बन जाती है क्योंकि उसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक भी मिलता है।

लेकिन इस सफलता से भी ज्यादा खास रक्षित का साथ साबित होता है। मीडिया के सामने घबराई हुई अपराजिता को रक्षित हिम्मत देता है और कहता है कि अब उसे आत्मविश्वास के साथ दुनिया का सामना करना चाहिए।

रक्षित की बातों से प्रेरित होकर अपराजिता दिल छू लेने वाला इंटरव्यू देती है और उन लोगों का शुक्रिया अदा करती है जिन्होंने उसके मुश्किल समय में उसका साथ दिया। इन लोगों में रक्षित का नाम सबसे खास होता है।

अपराजिता की बातें सुनकर रक्षित भी भावुक हो जाता है, जिससे दोनों के बीच बढ़ती भावनाओं का इशारा मिलता है।जहां पूरा परिवार अपराजिता की इस बड़ी सफलता का जश्न मनाता है, वहीं रक्षित चुपचाप उसकी खुशी में खुश होता नजर आता है। इससे दोनों का रिश्ता पहले से और मजबूत हो जाता है।

जश्न यहीं खत्म नहीं होता। अपराजिता का परिवार उसे सरप्राइज देते हुए एक लग्जरी कार गिफ्ट करता है, जो उसकी जिंदगी की नई शुरुआत का प्रतीक बनती है।

हालांकि, उसकी सबसे बड़ी लड़ाई अभी बाकी है। अपराजिता अब अपने दर्दभरे अतीत को पीछे छोड़ते हुए ललित की सच्चाई सबके सामने लाने और अपनी जिंदगी पर पूरी तरह से दोबारा नियंत्रण पाने का फैसला करती है।