तुम से तुम तक : आर्य ने अनु के लिए चुना खास मंगलसूत्र, प्यार ने दिखाई अपनी ताकत!!

तुम से तुम तक: अनु (निहारिका चौकसे) को मंगलसूत्र की शॉपिंग पर झेलने पड़े ताने, आर्य (शरद केलकर) बना सबसे बड़ा सहाराज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। अनु छुट्टियों के लिए ऑफिस जाती है, लेकिन उसकी छुट्टियाँ मंज़ूर होने के बजाय उसे और काम सौंप दिया जाता है।

अनु दफ्तर में ही फँस जाती है और अपने ससुरालवालों के साथ मंगलसूत्र की शॉपिंग पर नहीं जा पाती। आर्य ने चुना अनु के लिए मंगलसूत्रअनु को इसके लिए ताने सुनने पड़ते हैं और उसके परिवार को भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

ऐसे में आर्य अनु का साथ देता है।आर्य न सिर्फ अनु की छुट्टियाँ मंज़ूर करवाता है बल्कि खुद उसे शॉपिंग पर लेकर जाता है। वह अनु के लिए मंगलसूत्र चुनता है और अपने प्यार व देखभाल का एहसास कराता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आर्य और अनु का यह रिश्ता किस दिशा में बढ़ता है और इसके आगे कौन सा नया ड्रामा सामने आता है।जुड़े रहिए तुम से तुम तक के और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए सिर्फ tellyexpress.com पर।