
तुम से तुम तक: आर्यवर्धन (शरद केलकर) अपने सच को बचाने के लिए संघर्ष करेगा, जबकि जालंधर अनु के साथ उसका रिश्ता पूरी तरह तोड़ने की तैयारी में जुटा, तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा, क्योंकि जालंधर एक बार फिर आर्यवर्धन और अनु के रिश्ते को निशाना बनाएगा। जब दोनों की जिंदगी में धीरे-धीरे खुशियां लौट रही होती हैं, तभी एक खतरनाक घटना सब कुछ बदल देती है और उनकी शादी पर फिर से संकट मंडराने लगता है।
ड्रामा की शुरुआत तब होती है जब आर्यवर्धन अचानक एक रहस्यमयी फोन कॉल आने के बाद कहीं चला जाता है। उसका यूं अचानक गायब हो जाना अनु को बेचैन और परेशान कर देता है, क्योंकि उसे महसूस होता है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। जल्द ही खुलासा होता है कि जालंधर ने अपनी नई साजिश के तहत आर्यवर्धन का अपहरण कर लिया है।
जालंधर चाहता है कि आर्यवर्धन सबके सामने अपनी असली पहचान का सच कबूल करे। आर्यवर्धन पहले ही अनु को बता चुका है कि वह वर्धन परिवार का असली वारिस नहीं है, लेकिन परिवार अब तक इस सच्चाई से अनजान है। अब जालंधर इस राज़ को सबके सामने लाकर शादी से पहले अनु और आर्यवर्धन के बीच गलतफहमियां पैदा करना चाहता है।
हालांकि आर्यवर्धन को डर है कि सच सामने आने के बाद वह अपना रिश्ता खो सकता है, लेकिन उसे एहसास हो जाता है कि अब और सच छिपाना भविष्य में और बड़ी मुसीबत बन सकता है। वह मानसिक रूप से खुद को तैयार करता है कि अनु के माता-पिता और परिवार के सामने सब कुछ ईमानदारी से बता देगा।
आर्यवर्धन की सच्चाई जानकर अनु के माता-पिता तोड़ सकते हैं शादी, जालंधर लगातार भड़का रहा परिवारदूसरी तरफ, आर्यवर्धन के अचानक गायब हो जाने से अनु भावनात्मक रूप से टूटने लगती है। वह उसकी वापसी का बेसब्री से इंतजार करती है और डरती है कि जालंधर की वजह से एक बार फिर उनकी शादी किसी नई मुश्किल में न फंस जाए।
इसी बीच, आर्यवर्धन की असली पहचान का सच धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा करने लगता है। जैसे ही अनु के माता-पिता को पता चलेगा कि आर्यवर्धन वर्धन परिवार का असली वारिस नहीं है, इस बात की पूरी संभावना है कि वे इस रिश्ते का विरोध करें और शादी तक रद्द करने का फैसला ले लें। यह चौंकाने वाला खुलासा अब अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते की सबसे बड़ी परीक्षा बन सकता है।
वहीं, जालंधर लगातार हालात को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश करता रहेगा और पूरे परिवार को आर्यवर्धन के खिलाफ भड़काने में जुटा रहेगा।आने वाले एपिसोड्स में इमोशनल टकराव, बड़े खुलासे और जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां आर्यवर्धन अपने सच और अनु के साथ अपने रिश्ते दोनों को बचाने की लड़ाई लड़ता नजर आएगा।
अपने पसंदीदा शोज़ के और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।