तुम से तुम तक : आर्या बना अनु की ढाल, जलंधर के खतरे से कांपा दिल!!

तुम से तुम तक : आर्या (शरद केलकर) को अनु के खिलाफ जलंधर की साज़िश का डर, अनु (निहारिका चौकसी) को बचाने की ली कसम, ज़ी टीवी के पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक की कहानी अब बड़े मोड़ पर है।

अनु और आर्या का प्यार मुश्किल दौर से गुज़र रहा है, क्योंकि आर्या जलंधर की वजह से छिपकर रह रहा है। आर्या एक छिपे ठिकाने पर रह रहा है और सार्वजनिक जगहों से बचने की कोशिश कर रहा है, तभी उसे बड़ा झटका लगता है।

अनु और आर्या के प्यार पर मंडरा रहा है जानलेवा संकटआर्या तब हैरान रह जाता है जब वह जलंधर को अनु के आसपास देखता है। उसे डर सताने लगता है कि उसकी वजह से अनु किसी मुसीबत में न फँस जाए।

आर्या तुरंत अनु और उसके परिवार के लिए बॉडीगार्ड रखवाता है और अनु को सावधान रहने के लिए कहता है। वह झेंडे से भी कुछ करने को कहता है। आर्या अनु को किसी भी खतरे में नहीं पड़ने देना चाहता लेकिन झेंडे उसे आगाह करता है कि यह जलंधर का जाल है और वह जानबूझकर उसे उकसा रहा है।

क्या आर्या का अनु के लिए प्यार उसे मुसीबत में डाल देगा? क्या जलंधर का अनु को चारा बनाकर रचा गया प्लान कामयाब होगा?आगे की दिलचस्प अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।