तुम से तुम तक: गायत्री ने अनु को बहू माना, आर्य ने प्यार की दौड़ शुरू की!

तुम से तुम तक: गायत्री ने आर्य (शरद केलकर) से कहा कि वह अनु (निहारिका चौकसी) के प्यार को वापस जीते, उसे बहू के रूप में स्वीकार किया, ज़ी टीवी का लोकप्रिय डेली सोप तुम से तुम तक आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा और भावनात्मक मोड़ लाने वाला है।

आर्य और अनु का रिश्ता इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है, जिसकी बड़ी वजह मीरा और उसकी चालें हैं। आर्य और अनु के रिश्ते का संकट, प्यार की जीत की ओरमीरा गायत्री के एक्सीडेंट की त्रासदी में भी अनु को फंसाने के लिए तैयार है, लेकिन गायत्री की सोच इससे बिल्कुल अलग है।

गायत्री इस मौके को अपने तरीके से इस्तेमाल करती है और अनु को अपनी बहू मान लेती है। वह आर्य से साफ कहती है कि उसे अनु में अपनी होने वाली बहू दिखाई देती है।

गायत्री आर्य से कहती है कि वह अनु के प्यार को दोबारा पाने की कोशिश करे। गायत्री की बात सुनकर आर्य खुश हो जाता है और अनु के साथ फिर से एक होने का वादा करता है।और भी दिलचस्प अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।