तुम से तुम तक : मीरा का नया खलनायकी कदम, आर्या और अनु की ज़िंदगी में आएगा तूफ़ान!!

तुम से तुम तक : मीरा ने अनु (निहारिका चौकसी) की ज़िंदगी में मचाई हलचल, आर्या (शरद केलकर) देगा टक्कर ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक कहानी में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। आर्या, रघुपति का सच उजागर करके अनु और विपिन की शादी रोक देता है। पुष्पा अनु और उसके भविष्य को लेकर परेशान हो जाती है।

वहीं अनु ज़्यादा चिंतित नहीं होती क्योंकि उसने आर्या की आँखों में अपने लिए प्यार देख लिया है। लेकिन अब उसे इसी प्यार की बड़ी कीमत चुकानी होगी।अनु पर इल्ज़ाम लगाया जाएगा कि उसका अपने बॉस आर्या के साथ अफेयर चल रहा है। रघुपति भी इस अफवाह को हवा देता है ताकि अनु और उसके परिवार को बदनाम कर सके।

इधर, मीरा ने अनु को पहले ही चेतावनी दी थी कि वह आर्या से दूर रहे, और अब जब उसे आर्या की अनु के प्रति चाहत का पता चलता है तो उसका गुस्सा और बढ़ जाता है। आर्या और अनु की मोहब्बत पर मीरा का वारमीरा अब अनु की ज़िंदगी में नई विलेन बनने वाली है।

उसका मकसद सिर्फ एक है—अनु को हर हाल में आर्या से दूर रखना।क्या आर्या और अनु का प्यार इस नए दुश्मन को हरा पाएगा? क्या दोनों का मिलन होगा?देखते रहिए तुम से तुम तक में आने वाले और भी दिलचस्प ट्विस्ट्स, सिर्फ़ tellyexpress.com पर।