
तुम से तुम तक: आर्या (शरद केलकर) को आए हार्ट अटैक के बाद कहानी में बड़ा मोड़, पुष्पा को अनु (निहारिका चौकसी) के भविष्य की चिंता, आने वाले एपिसोड में तुम से तुम तक की कहानी एक भावनात्मक मोड़ लेने वाली है, जहां अनु और आर्या की शादी की तैयारियां टूटती नजर आएंगी। आर्या को अचानक हार्ट अटैक आने से दोनों परिवारों में हड़कंप मच जाता है।
जो माहौल पहले खुशियों से भरा था, वह अब चिंता और अनिश्चितता में बदल जाता है।पुष्पा, आर्या की हालत देखकर बेहद परेशान हो जाती है और इस रिश्ते को लेकर दोबारा सोचने लगती है। उसे डर है कि अगर अनु की शादी आर्या से होती है, तो उसे जीवनभर उसकी सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गोपाल भी पुष्पा की बात से सहमत होता है और उसका समर्थन करता है।
इसी चिंता के चलते पुष्पा एक बड़ा फैसला लेती है। वह सीधे गायत्री से बात करती है और इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहती है। उसका मानना है कि अभी शादी रोक देना बेहतर है, बजाय इसके कि बाद में अनु को दुख सहना पड़े। इस फैसले से दोनों परिवारों के बीच तनाव पैदा हो जाता है।परिवार के दबाव के बीच अनु और आर्या के प्यार की कठिन परीक्षा, पुष्पा का फैसला सुनकर आर्या पूरी तरह टूट जाता है। अपनी खराब सेहत के बावजूद वह अनु को खोना नहीं चाहता और अपने रिश्ते के लिए लड़ने का फैसला करता है।
वह मानता है कि उसके स्वास्थ्य के आधार पर उनके प्यार को नहीं आंका जाना चाहिए और वह अनु को खुश रखने का भरोसा दिलाने की कोशिश करता है।वहीं अनु खुद को बहुत उलझन में पाती है। वह अपने माता-पिता की चिंता समझती है, लेकिन आर्या के लिए अपने प्यार को भी नजरअंदाज नहीं कर सकती।
दोनों ही इस मुश्किल परिस्थिति में अपने रिश्ते को बचाने का रास्ता ढूंढने की कोशिश करते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गायत्री इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला मान लेती है या आर्या सबको मना पाने में कामयाब होता है।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त इमोशनल ड्रामा और कठिन फैसलों का सामना देखने को मिलेगा।अपने पसंदीदा शोज़ के ऐसे ही अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।